
प्रवीण नामदेव,खुरई
खुरई। खुरई नगरपालिका क्षेत्र में अभी तक 9928 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो चुके हैं, इनमें से 6100 आवास बन कर तैयार हो चुके हैं। शेष 3000 पीएम आवास अगले दो महीनों में बन जाएंगे। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पीएम आवास के 500 हितग्राहियों के खातों में 1-1 लाख रुपए की किश्त के कुल 5 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।

