डब्बू भैया को मिली पन्ना भाजपा की कमान
बृजेंद्र मिश्रा डब्बू भैया का विद्यार्थी जीवन से जिलाअध्यक्ष तक का सफर
पन्ना से वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक की कलम से ….🖊️
पन्ना। लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले भाजपा के प्रदेश हाईकमान बीडी शर्मा ने बृजेंद्र मिश्रा को पन्ना भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण नेता बृजेंद्र मिश्रा को जिले की कमान सौंपी है।
माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चुनाव के पूर्व जातीय समीकरण का संतुलन बनाने पन्ना जिले में अध्यक्ष पद में बदलाव किया है, जो उनकी कुशल रणनीति का हिस्सा है।
विद्यार्थी जीवन से अपने और राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले बृजेंद्र मिश्रा को भाजपा ने जिले की कमान सौपी है।
ब्रजेन्द्र मिश्रा का सामान्य कार्यकर्ता से भाजपा जिलाध्यक्ष तक के सफर पर एक नजर-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पन्ना नगर संयोजक फिर जिला संयोजक उसके बाद संभाग संयोजक से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद युवाओं के बीच लोकप्रियता के कारण उन्हें युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा में उसके बाद उन्हें जिला कार्यालय मंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्वों का अपनी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने वाले 48 वर्षीय ब्रजेंद्र मिश्रा को उनकी काबिलियत देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है।
सहज सरल हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण बृजेंद्र मिश्रा (डब्बू भैया) जनता और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। विद्यार्थी जीवन से जनहित के मुद्दे उठाने वाले, आम जनता के लिए संघर्ष करने वाले ब्रजेन्द्र जमीन से जुड़े निर्विवाद छवि के व्यक्ति हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के साथ जनमानस में भी खुशी का माहौल है। लोगों को आशाएं हैं कि वह पार्टी को अधिक मजबूत बनाने के साथ जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
वर्तमान में मोदी लहर और रामन्दिर निर्माण के मद्देनजर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। खजुराहो लोकसभा को भाजपा का अभेद गढ़ माना जाता है। फिर भी भाजपा पिछली बार के विजयी इतिहास को दोहराने कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। ऐसे समय मे वोटर्स को साधने पार्टी ने ब्रजेन्द्र मिश्रा पर भरोसा जताया है ,आशा है कि डब्बू भैया उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।