पवई। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नीरस रहा पवई में स्वतंत्रता दिवस समारोह
छत्रसाल स्टेडियम में भरा रहा पानी ,नहीं हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम

राकेश पाठक की कलम से
पवई में नहीं है स्थाई एसडीएम बिना राजा की फौज जैसे हैं हालात पवई प्रशासनिक कर्मचारीयो के
जनप्रतिनिधी आवभगत व फोटोशूट तक सीमित, जनता में आक्रोश
पवई में स्वतंत्रता दिवस का पर्व नीरस रहा है स्वतंत्रता दिवस पर सुबह नगर के शासकीय एवं आशासकीय विद्यालयों व कार्यालयो सहित तहसील मुख्यालय , नगर परिषद में ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम में संपन्न हुआ जो केवल औपचारिकता मात्र तक सीमित रहा। राष्ट्रीय पर्व नीरस वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया संदेश वाचन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम न होने की ये रही वजह
छत्रसाल स्टेडियम पानी व कीचड़ भरा हुआ है। स्टेडियम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण राष्ट्रीय पर्व पर संस्कृतिक कार्यक्रम नही हो पाया।

सवाल जिनके जवाब खोजते नगरवासी
नगर के इकलौते खेल मैदान की देखरेख की जिम्मेवारी पी डब्ल्यू डी विभाग की है में जिसमें जलभराव की की समस्या है ।
अब प्रशन यह उठता है कि समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान क्यो नही हुआ ?
स्टेडियम में कार्यक्रम की उपयुक्त व्यवस्था नही होने की स्थिति में अन्यत्र स्थान पर व्यवस्था क्यो नही की गई ?
कार्यक्रम की व्यवस्था न किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने आवाज उठाई ऐसे में पवई क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह में ही लापरवाही क्यों?
जबकि आजादी के इस पर्व को उल्लास पूर्ण मनाने का सभी बच्चों सहित अभिभावकों को इंतजार रहता है कि हम देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगे ओर देश के प्रति दिलों में जज्बा पैदा करेंगे ,
आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेवार कौन है प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधि ?
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक चैनलों के माध्यम से पवई में स्थाई एसडीएम को पदस्थ करने के समाचार प्रकाशित किए गए किंतु किसी वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया ,जिसका कारण है कि वर्तमान में बिना एसडीएम के बिना राजा के फौज। जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्रीय जनता की मांग है की स्वतंत्रता दिवस पर हुई लापरवाही करने बाले दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पवई में स्थाई एसडीएम पदस्थ किया जाए ,
जिससे पवई क्षेत्र की तमाम योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके ओर क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल सके ।


