इंदौर में चलाया गया चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता अभियान
स्वच्छ शहर में स्वास्थ्य की रक्षा के साथ बच्चों के कैंसर को लेकर कर रहे आमजन को जागरूक

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए सामाजिक संदेश देने वाली मैराथन में दौड़ने वाले धावकों व अन्य समाजसेवियों ने बच्चों में होने वाले कैंसर को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया।
लायंस क्लब महानगर के अध्यक्ष इंजीनियर सूरज कुमार जायसवाल ने बताया कि इन्दौर मैराथन एसोसिएशन के द्वारा मेंराथन दौड़ राजवाड़ा से शुरू हुई, इस मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G-1 के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जन-जागरण अभियान में हिस्सा लिया। धावकों को पीली रिबन लगाकर एवं पेंपलेट बांटकर बच्चों के केंसर के विषय मे जागरूक किया तथा उससे बचने के उपाय बताए। इस दौरान अध्यक्ष इंजीनियर सूरज कुमार जायसवाल ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.जवाहर बीहानी, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर शैलबाला अग्रवाल, ज़ोन चेयर पर्सन निखिलेश जोशी , पुर्व प्रेसिडेंट आनंद जेसवानी, क्लब सचिव श्रीमती रेणु सिंह , सूर्य कुमार सिंह, अशोक परेता आदि लोग उपस्थित रहे। वही कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ अरुण अग्रवाल के द्वारा इस मैराथन में भाग लेने के लिए सभी का उत्साह बढ़ाया गया।


