Rajyog : शनि और बुध के मिलन से इन 3 राशियों का शुरू होगा शुभ समय, होगा लाभ ही लाभ
Shani Budh Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में शनि और बुध को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। अब इन दोनों ग्रहों ने मिलकर द्विद्वादश राजयोग का निर्माण किया है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, यह राजयोग खासतौर पर तीन राशियों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में शनि और बुध दोनों ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है, जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वहीं बुध ग्रह को बुद्धिमता, धन और व्यापार का कारक माना जाता है। हाल ही में शनि और बुध ने मिलकर एक विशेष राजयोग का निर्माण किया है, जिसे द्विद्वादश राजयोग कहा जा रहा है।
द्विद्वादश योग का प्रभाव
शनि देव वर्तमान में अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं, जबकि बुध मकर राशि में हैं। 8 फरवरी से दोनों ग्रहों के बीच 30 डिग्री की दूरी बन रही है, जिससे यह द्विद्वादश राजयोग उत्पन्न हो रहा है। इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासकर तीन राशियों के लिए यह समय बहुत शुभ हो सकता है।
वृषभ राशि
शनि और बुध के इस द्विद्वादश राजयोग से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। उनका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। अचानक धन लाभ और संपत्ति की खरीदारी की संभावना भी बन रही है। साथ ही, सेहत में भी सुधार होगा और नई नौकरी मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बहुत ही लाभकारी हो सकता है, क्योंकि शनि देव इस राशि के स्वामी हैं। शनि और बुध का यह योग कुंभ राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ा सकता है। अगर वे नौकरी बदलने या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह समय उनके लिए शुभ है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि-बुध द्विद्वादश राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से मीन राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम बन सकते हैं, और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदों और लाभ का अवसर लेकर आ सकता है।



