केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी! ‘शीशमहल’ पर CVC ने शुरू की जांच

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक नई कानूनी चुनौती सामने आई है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने उनके सरकारी आवास ‘शीशमहल’ की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। यह बंगला, जो 8 एकड़ में फैला हुआ है, केजरीवाल द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके निजी उपयोग के लिए बनवाया गया था। इस बंगले के निर्माण में कथित रूप से कई सरकारी भवन नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिससे इस पर विवाद गहराया है।
शिकायतें और आरोप
भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेताओं ने इस बंगले के निर्माण को लेकर शिकायतें की थीं। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (आठ एकड़) भूमि पर यह भव्य महल बना दिया, जिससे विभिन्न निर्माण नियमों का उल्लंघन हुआ। दूसरी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस बंगले के पुनर्निर्माण और सजावट पर जरूरत से ज्यादा खर्च किया गया, जो सरकारी धन का दुरुपयोग हो सकता है।
45 करोड़ रुपये का खर्च और विवाद
बीजेपी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की मरम्मत और सजावट में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। इस बंगले के अंदरूनी हिस्सों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने वीडियो जारी किया था, जिसमें इस आलीशान आवास के भव्य इंटीरियर्स को दिखाया गया था। बीजेपी नेताओं ने इसे ‘शीशमहल’ नाम दिया था और कहा कि यह सरकारी संपत्ति का गलत तरीके से उपयोग हो रहा है।
सीवीसी जांच और सीपीडब्ल्यूडी का निर्देश
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस मामले में पहले से आई शिकायतों के आधार पर लोक निर्माण विभाग (CPWD) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और इस पर एक गहरी जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच में यह देखा जाएगा कि क्या इस बंगले के निर्माण और मरम्मत के दौरान सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया था या नहीं।
भ्रष्टाचार का आरोप और बीजेपी का रुख
बीजेपी ने इस मामले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी शिकायत की थी। उनका आरोप था कि इस बंगले के निर्माण में चार सरकारी संपत्तियों का गलत तरीके से मिलाया गया और इसका निर्माण प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए। बीजेपी ने साफ किया कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस बंगले का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए।



