शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी का शेड्यूल रिवील, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 6 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। इस भव्य शादी समारोह में कई प्रमुख उद्योगपति और राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां पहले से ही पूरी तरह सक्रिय हैं, और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कई VVIP के आने की संभावना जताई जा रही है।
जोधपुर का चयन और परिवार की तैयारी
शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं, कुणाल और कार्तिकेय। छोटे बेटे कुणाल की शादी हाल ही में भोपाल में हुई थी। वहीं, बड़े बेटे की शादी के लिए जोधपुर को चुनने का फैसला परिवार ने दिसंबर के अंत में किया था। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार जोधपुर गए थे।
रिसेप्शन की तारीखें तय
कार्तिकेय सिंह की शादी के बाद, 12 मार्च को भोपाल और 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। इन रिसेप्शन समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्तिकेय की होने वाली पत्नी, अमानत बंसल, लिबर्टी शू कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। अमानत ने लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। दोनों की सगाई पिछले साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी।



