दलित समाज पर हो रहें अत्याचारों व हमलों के विरोध में ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी ने ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

शाजापुर,से ओसफ खान की रिपोर्ट
दलित समाज के लोगों पर हो रहे हमलों के संबंध में ज्ञापन सौंपा महामहिम राज्यपाल जी के नाम , तहसीलदार मक्सी
मक्सी । दलित समाज वर्ग पर विशेष द्वारा लगातार किए जा रहें अत्याचारों व हमलों के विरोध में दलित समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल जी के नाम एक ज्ञापन मक्सी नायाब तहसीलदार संदिप ईवने को सौंपा। ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल जाटव के नेतृत्व में प्रदेशभर के पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में एससी-एसटी के लोगों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और अत्याचार करने वाले आरोपियों को शिघ्र गिरफ्तार करवाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है, अन्यथा प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर उतारू होना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया कि बिंदु वार घटनाएं हुई हैं उन पर शिघ्रता से कार्यवाही करें। दलित समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में दलित समाज पर अत्याचार करने वाले विशेष वर्ग के विरुद्ध कठोर व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी सम्भागीय महासचिव मुकेश परमार, जिला अध्यक्ष आत्माराम सोलंकी, मक्सी नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष जीवन सिंह मकवाना, ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के जिला पदाधिकारी दिनेश पंचोली, सुनील धोलपुरे आदि मौजूद थे।


