मध्यप्रदेशराज्यव्यापार

छतरपुर दो दिवसीय फल-सब्जी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में दो दिवसीय फल एवं सब्जी प्रशिक्षण की आर्थिकोपार्जन कार्यशाला का हुआ आयोजन

सहायक संचालक उद्यान के प्रशिक्षण में ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण में दक्ष बनाने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक ललित कुमार भटनागर, मिलन कुमार पाल द्वारा अचार, फ्रूट जेम, टोमेटो साॅस एवं टोमेटो केचअप, आंवला केचअप, च्वयवनप्राश, आंवला मुरब्बा प्रसंस्करण तैयार करने पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षुक महिलाओं के समक्ष तैयार चीजों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ मंे कन्याओं का पूजन किया गया।

नारी शक्ति परिवार के संचालन में सूझबूझ भी दिखाती हैं। तथा जिन क्षेत्रों में जहां कृषि एवं सब्जियों के लिए जमीन नहीं हैं, उन क्षेत्रों के लोगों के आर्थिकोपार्जन के लिए एनआरएलएम सशक्त माध्यम है। यह नारी शक्ति को आर्थिक संकट को दूर करने में सशक्त माध्यम भी है।

कलेक्टर ने कहा कि एसएचजी और एनआरएलएम समूह की महिलाएं ईमानदारी से प्रशिक्षण सीखें और फिर गुणवत्तायुक्त खाद्य प्रसंस्करण का स्वयं उत्पाद करें। इसके लिए उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की मदद से आमदानी कैसे बड़े उसका बेहतर उदाहरण है एसएचजी स्वसहायता समूह।

विशेषज्ञ ललित भटनागर ने कहा कि देश के कृषकगण मेहनत एवं सृजन से अधिक उत्पाद पैदा करते हैं लेकिन तकनीकी ज्ञान के अभाव में 2 से 4 प्रतिशत तक उत्पादित बेजिटेविल्स का नुकसान होता है। इस हानि को बचाने के लिए प्रसंस्करण की ओर जाना होगा। हमें समूह बनाकर महिलाआंे को जमीनी तौर पर ऊपर उठाने के लिए आगे लाना होगा। जिले में पहली बार टमाटर साॅस का प्रशिक्षण दिया गया है।

कार्यशाला में सहायक संचालक उद्यान महेन्द मोहन भट्ट ,एमपीएस बुंदेला, आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close