Madhya Pradeshताजा ख़बरें

बागेश्वर बाबा को गालियां देने वाला आदिल हुसैन गिरफ्तार, पुलिस बोली-झूठा है आरोपी

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘अपशब्द’ बोलने के आरोप में पुलिस ने आरोपी आदिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो शेयर कर शास्त्री को गालियां दी थीं।

आदिल हुसैन का दावा झूठा, पुलिस ने किया पर्दाफाश

आदिल हुसैन ने खुद को कैलिफोर्निया सिटी का निवासी और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का छात्र बताया था। हालांकि, ग्वालियर पुलिस ने बताया कि यह जानकारी पूरी तरह से झूठी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि आदिल हुसैन ग्वालियर जिले के पनिहार गांव का निवासी है, और उसका सोशल मीडिया प्रोफाइल भी फर्जी था।

हिंदू संगठनों ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग

आदिल हुसैन का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने पनिहार थाना का घेराव किया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोशल मीडिया पेज की छानबीन के बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आदिल के खिलाफ BNS धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close