मध्यप्रदेशशिक्षा

अभाविप की बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी के द्वारा रविवार को नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर में छात्र-छात्राओं की समस्या एवं आगामी कार्यक्रम और परिषद की तरफ छात्र शक्ति को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। नगर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अभाविप द्वारा आवाज उठाती रही है उसी प्रकार इस बैठक में बताया गया कि कॉलेज में सब्जेक्ट न होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। कई शिक्षा के केंद्रों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ जैसे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई), सेंट्रल स्कूल (केंद्रीय विद्यालय) इन सभी में से दूसरी ओर सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। आगामी कार्यक्रमों में अभाविप के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी। इन सभी बिंदुओं पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने चर्चा कर रूपरेखा तय की। अभाविप के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जॉइन एबीवीपी का अभियान नगर में चलाया जाएगा जिससे छात्र एवं छात्रा अभाविप की तरफ आकर्षित हो। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवान को कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व घायलों के अति शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर हीरेन्द्र यादव, संयम सराठे, अनिल साहू, जय यादव, तनय पंथी, अंत्योदय पांडेय, आदित्य बाजपाई, सौरभ साहू, पुष्पेंद्र पराशर, राकेश जाटव, देवू शर्मा, प्रवीण परिहार, प्रांजल साहू ,आरती सेन, संध्या पाल, सरिता, रेवती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close