ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बलिया स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद जीआरपी बलिया और स्थानीय पुलिस ने ट्रेन को यार्ड में ले जाकर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरी ट्रेन की जांच की। हालांकि, ट्रेन में कहीं भी बम मिलने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बम की अफवाह से यात्रियों में मची भगदड़

जानकारी के अनुसार, कामायनी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर खड़ी थी, और इसी दौरान किसी ने अफवाह फैलाया कि ट्रेन के अंदर बम रखा गया है, जो कुछ देर में फटेगा। इस सूचना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड तथा बम स्क्वायड की मदद से ट्रेन की जांच शुरू की।

ट्रेन को यार्ड में ले जाकर की गई जांच

तत्काल ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया, जहां इंजन से लेकर पिछली बोगी तक पूरी तरह से जांच की गई। सीओ बलिया श्यामकांत ने बताया कि ट्रेन में बम या कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला है। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को ट्रैक पर वापस रवाना कर दिया गया। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है जिसने यह अफवाह पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी।

पुलिस ने जांच में हर एंगल से किया विचार

सीओ बलिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। यह घटना किसी की शरारत हो सकती है या फिर किसी आतंकी संगठन की साजिश भी हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने तक इस बारे में कुछ भी कह पाना उचित नहीं होगा। बाद में ट्रेन को तीन बजे के आसपास मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close