ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

इंदौर के नौलखा चौराहे पर आगजनी की भीषण घटना में एक शख्स जिंदा जला

आगजनी में 3 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक, बमुश्किल दमकल ने आग पर पाया काबू

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर । नोलक्खा चौराहे पर शुक्रवार सुबह छह दुकानों में आग लग गई , एक दुकान के भीतर सो रहे एक रेस्टोरेंट संचालक के भाई की मौत हो गई। मौके पर पहुची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी किया भीषण घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:00 और 8:00 के बीच की बताई जा रही है जहां धुआं उठते देख कुछ लोगों ने आगजनी की सूचना आसपास के लोगों को दी जिसके बाद भंवरकुआं पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। नवलखा चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप, चश्में की दुकान, शू शॉप और लाइब्रेरी आग की लपटें और धुंआ आसमान छूता उठ रहा था। जहा आगजनी की चपेट में आने से दुकान के भीतर सो रहे रेस्टोरेंट के मालिक के भाई की जलने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में प्रथम दृष्टया जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग के कारण लाखों रुपए के नुकसानी का अनुमान लगाया गया है।

मौके पर पहुचकर फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू

दमकल टीम के लोगो के मुताबिक सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया, खालसा भवन में सुबह करीब 8 बजे दमकल विभाग को आगजनी की घटना की सूचना मिली थी। यहां पहुंचे तो मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह रेस्टाेरेंट में धुआं उठता देखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। एक दुकान में आग लगी तो जहा थोड़ी ही देर में आग की लपटों ने पास की अन्य दुकाने जिनमे मेडिकल स्टोर, चश्में की दुकान, जूते चप्पल की दुकान के साथ ही पहली मंजिल पर एक लाइब्रेरी सहित कुल छह दुकानों को चपेट में लिया जहा सभी दुकाने लगभग जलकर खाक हो गई। आगजनी के कारण मल्टी और आसपास के क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ हो गया।

हम्माली करने वाले बंशी काका की हुई मौत, लंबे समय से दुकान में ही सोते थे

नौलखा क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना के बाद जहां सूचना के बाद भंवरकुआं और संयोगितागंज थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर जांच शुरू की वही फायर ब्रिगेड ने किरीब 2 से ढाई घण्टे में दो घंटे में आग पर काबू पाया। वही दवा दुकान, चश्में की दुकान, रेस्टोरेंट, जूते-चप्पल और लाइब्रेरी पूरी तरह से जल चुकी थी। टीम जब आग बुझाकर एक दुकान के अंदर पहुची तो वहां एक सख्स अधजली अवस्था मे पाया गया,जिसकी मौत हो चुकी थी। जब लोगों ने पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका नाम बंशी काका था और वह उक्त स्थान पर हम्माली करता था। काम निपटाने के बाद वह दुकान के भीतर सो जाया करता था। आगजनी की घटना कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है वहीं इस घटना में एक मौत हुई है। लेकिन समय रहते घटना पर यदि किसी का ध्यान नहीं जाता तो यहां से और बड़ा हो सकता था। फिलहाल मामले में भंवरकुआं पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close