मध्यप्रदेश

जिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस कोरोना योद्धा इलाज के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की

जरूआखेड़ा से मनोज राय की रिपोर्ट

सागर जिले के हमारे कोरोना वॉरियर पायलट श्री सुरेन्द्र दीक्षित जी जिले में 108 एंबुलेंस द्वारा कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए और गंभीर हालत में उन्हें पीपुल्स कोविड अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया, क्लस्टर लीडर गौरव साहू, एनएचएम अधिकारी श्री महेन्द्र जैन, ऑपरेशन मैनेजर विपिन सजवान एवं ऑपरेशन हेड अमित पतकी के प्रयासों से उनके बेहतर इलाज को सुनिश्चित किया गया, आज उनके परिवार वालों से मिल कर उन्हे कम्पनी की और से 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रोजेक्ट हेड श्री जितेन्द्र शर्मा एवं अमित पतकी द्वारा प्रदान करी गयी, परिजनों द्वारा कम्पनी का धन्यवाद दिया गया और बताया गया कि अब सुरेन्द्र जी की हालत में सुधार है, और जल्द ही वो हमारे बीच पुनः सेवाओ को दे पायेंगे ।

श्री शर्मा जी ने यह भी कहा
जिकित्सा कम्पनी अपने सभी कर्मचारियों के साथ हर सम्भव मदद के लिए साथ में खड़ी है। हम शीघ्र ही कारोना के खिलाफ इस लड़ाई में विजय प्राप्त करेंगे।
कंपनी हर कर्मचारी की प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उनको सलाम करती है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close