अपराधमध्यप्रदेश

साइबर ठगी से बचने के लिए सांवेर पुलिस का जागरूकता अभियान

धरमपुरी में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

सांवेर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों व विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्रियों व कॉलोनियों में सांवेर के थाना प्रभारी कमल गहलोत पहुंचकर साइबर क्राइम से बचाव के उपाय और लोगों को साइबर अपराधियों और अपराध बचने के लिए आह्वान करते नजर आ रहे है

रविवार को इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव में थाना प्रभारी कमल गहलोत ने पहुंचकर लाउडस्पीकर के जरिए ग्रामीणजनों को साइबर ठगी से कैसे बचा जाए, इसको लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से संवाद भी किए और बताया कि किस तरह लोग साइबर अपराधियों के भ्रम जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते हैं लोगों के मेहनत की पूंजी एक पल में साइबर अपराधी उड़ा ले जाते हैं, जिसके कारण कई परिवार उजड़ जाते हैं। थाना प्रभारी कमल गहलोत ने अपने पुलिस दल के साथ मौजूद रहकर धरमपुरी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही सोलसिंधा, राजोदा, बालौदा, धनखेड़ी, मुंडला, संजय नगर, रिंगनोदिया, बड़ोदिया, इमलीखेड़ा व अन्य गांवों के लोगों को एकत्रित कर के साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने कई ग्रामीणों को हाथों में साइबर अपराध से बचाव की तख्तियां और बैनर पोस्टर देकर उन्हें बारीकी से ठगी से बचने के तरीके बताएं।

सांवेर के थाना प्रभारी कमल गहलोत ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए हमें मोबाइल पर फर्जी क्रेडिट कार्ड के मैसेज आते हैं उसे हमें बचना है, फेसबुक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अनजान लोगों से दोस्ती करने में भी सावधानी आवश्यक है, फर्जी लोन ऐप, टेलीग्राम चैनल, वर्क फ्रॉम होम के ऑफर में सावधानी रखे, गूगल से मिलने वाले हेल्प लाइन नंबरों से बचें, न्यूड वीडियो चैट, कॉल आदि, फर्जी फोन कॉल, ऑनलाइन खरीदी बिक्री, स्क्रीन शेयरिंग फ्राड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वाईफाई डेटा केबल से चोरी, फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अकाउंट्स बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है, जीवन साथी डेटिंग ऐप, फेक नोटिस दस्तावेज आदि से ठगी के साथ ही इन दिनों साइबर अपराधी नया ट्रेड लाए हैं जिसे डिजिटल अरेस्ट कहा जा रहा है। इन सब उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को सावधानी रखने की बात कही है। इसके साथ ही थाना प्रभारी कमल गहलोत ने ग्रामीणों से कहा कि आजकल लोगों को आपके परिजन या करीबियों के एक्सीडेंट होना या अन्य कर्म का कहकर पैसे अकाउंट में डालने की बात कही जा रही है ऐसे में सभी को सावधानी रखना आवश्यक है पुलिस अधिकारी के मुताबिक यदि किसी भी अपराधी को लेकर आपको शक होता है या आप अपराध के जाल में फंस रहे हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या 1930 पर साइबर अपराध की कंप्लेंट की जा सकती है।
सांवेर थाना प्रभारी कमल गहलोत के साथ ही धरमपुरी

में सब इंस्पेक्टर आशिक हुसैन, सब इंस्पेक्टर राकेश चौहान, धरमपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह गौर, पंकज सिंह, अमित सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अपराधियों को लेकर इंदौर पुलिस है सक्रिय, चला रही कई अभियान

अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही आमजन अपराधियों के जाल में नहीं फंसे और जागरूक रहे इसको लेकर मध्य प्रदेश पुलिस लगातार विभिन्न तरह के अभियान चलती है। जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी उच्च अधिकारियों के आदेश पर जनजागरुकता अभियान चला रहे है। शहरी थानों के साथ ही इंदौर के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारी लगातार लोगों को वारदातों से बचने के

लिए जागरूक कर रहे है। धरमपुरी में जागरूकता अभियान के दौरान कई ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारी से सवाल जवाब भी किए, जहां थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। सांवेर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस पहुंच रही है और साइबर अपराधों को लेकर लोगों में अवेयरनेस बढ़ा रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close