मध्यप्रदेश

रोजगार मेले का हुआ आयोजन

अशोकनगर से मनोज नंदा की रिपोर्ट

कलेक्टर अभय वर्मा के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज दिनांक 24 मार्च 2021 को शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोकनगर में प्रातः 11:00 बजे से किया गया रोजगार मेले में प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर बेरोजगारों को रोजगार मेला के माध्यम से प्रदाय किया गया जिले के ऐसे बेरोजगार आवेदक जो कि कक्षा दसवीं बारहवीं स्नातक किसी भी विषय में और आईटीआई किए हुए हैं तथा जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है और मध्य प्रदेश में कहीं भी कार्य करने के इच्छुक हैं ऐसे बेरोजगार छात्र छात्राओं ने अपने आवेदन जमा किए साथ ही साक्षात्कार भी भी करवाया रोजगार मेले में रिलायबल फर्स्ट भोपाल , मैग्नम ग्रुप बीपीओ भोपाल, जस्ट डायल भोपाल, अमेज़न भोपाल , फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस भोपाल, एसबीआई कार्ड भोपाल, गैल इंडिया गुना, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर इंदौर मदर्सन सुमी नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया और साथ ही 150 पुरुष 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया भारत से आई हुई कंपनियों का वेतनमान 9000 से 15000 के बीच बताया गया साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर महोदय ने बताया की हमें हर कार्य में बाधा आती है स्वाभाविक है पर डरे नहीं और अपने काम के प्रति इमानदारी से मेहनत करते रहें शुरुआत में घर छोड़कर जब बाहर जाते हैं अन्य शहर जाते हैं तो वहां के माहौल को समझने में समय लगता है जो भी आपको ट्रेनिंग पीरियड दिया जाता है उसको पूरा करें और अपने कार्य में सफल हो बस मैं यही कामना करता हूं

Related Articles

Back to top button
Close
Close