अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर डिग्री अपने वालिद की और इलाज करते मिला उनका पुत्र करीम खां

खुले आसमान तले, पेड़ के नीचे खोल रखी है फर्जी क्लिनिक दवाइयां भी बिना सुरक्षा मानकों के हायर टेम्परेचर पर खुले में रखी मिली 

By Rohit Kumar ojha
विदिशा से नितीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
 
अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर डिग्री अपने वालिद की और इलाज करते मिला उनका पुत्र करीम खां
खुले आसमान तले, पेड़ के नीचे खोल रखी है फर्जी क्लिनिक दवाइयां भी बिना सुरक्षा मानकों के हायर टेम्परेचर पर खुले में रखी मिली 
विदिशा: कोरोना महामारी के बीच “आपदा में अवसर” के नारे पर अमल करते हुए एक बेटा अपने पिता की डॉक्टर की डिग्री के बलबूते पर खुलेआम, खुले आसमान तले ग्रामीणों का ईलाज कर रहा है और जमकर चांदी काट रहा है।मामला विदिशा जिले के नटेरन जनपद के ग्राम वर्धा का है जहां पर झोलाछाप डॉक्टर खुले आसमान तले पेड़ के नीचे बिना स्वास्थ्य मानको में मरीजों का इलाज कर रहा हैं। भले ही आजादी के 74 वर्ष बीत गए हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आज भी यह बदहाली की तस्वीरें देखने को मिलती हैं, ग्रामीण क्षेत्रों को आज भी अंधी स्वास्थ्य सेवाओं से मुक्त नहीं कराया जा सका, यहां अभी बिना डिग्री और बिना प्रशिक्षण के लोग डॉक्टर बनकर अस्पताल चला रहे हैं लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि विदिशा जिले में मेडिकल कॉलेज तक आ गया है, लेकिन ग्रामीण के लोग आज भी इन बिना डिग्री वाले डॉक्टरों के चंगुल में फंसे हुए हैं, और ना जाने कितने लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं, जो सिर्फ आंकड़ों में छुप कर रह जाते है।
तो वही मामला सामने आने पर नटेरन बीएमओ ने कहा कि एक टीम गठित कर जांच की जायेगी और संबंधित पर कार्रवाई की जायेगी।
नीतू राय, बीएमओ जनपद नटेरन

Related Articles

Back to top button
Close
Close