मध्यप्रदेश

कैलारस।कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों का समाज में हर जगह सम्मान होता है–जयवीर सिंह जादौन

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

विकासखंड कैलारस अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय कैलारस में ओमप्रकाश तिवारी प्रभारी प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर 30 जून 2021 को समय शाम 4:00 बजे एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज हुआ विद्यालय परिवार की ओर से ओमप्रकाश तिवारी का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसी फखरुद्दीन खान ने कहा की तिवारी जी का कार्यकाल के विषय में यदि कहा जाए तो सूर्य को दीपक दिखाने के समान है आप एक कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी ,मिलनसार, एवं एक कर्मयोगी शिक्षक के रूप में आपको जाना जाता है तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ बीएसी नवीन प्रताप सिंह जादौन ने कहा ओमप्रकाश तिवारी जी एक आदर्श शिक्षक रहे हैं मैं उनके दीर्घायु की कामना करता हूं तथा उनका सहयोग हमें हमेशा मिलता रहेगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ जालिम सिंह धाकड़ ने कहा की तिवारी जी समय से विद्यालय आते थे तथा इनके कार्यकाल में विद्यालय का विधिवत संचालन हुआ और इनके कार्य एवं व्यवहार से यह कई बार जिले में पुरस्कृत हुए एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस के प्रभारी प्राचार्य संजीव शुक्ला ने कहा कि तिवारी जी शासन की प्रक्रिया के तहत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं किंतु इनका सहयोग विद्यालय परिवार को पूर्व की तरह मिलता रहेगा एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक डीडीओ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामचोन के प्राचार्य जय वीर सिंह जादौन ने कहा कि तिवारी जी का कार्यकाल अत्यधिक सराहनीय रहा है और उनके विषय में जो कुछ भी कहा जाए वह कम है तथा कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों का समाज में हर जगह सम्मान होता है मैं ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस अवसर पर शिक्षक एवं तिवारी जी के शिष्य राजेंद्र मरैया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कार्यक्रम का संचालन भी किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक अमर लाल धाकड़, राम नरेश शर्मा, पवन पाराशर, सियाराम गौड, ध्रुव पाराशर ,शिक्षिका शशि गुप्ता, वंदना शर्मा, मीना वर्मा, उमाकांता गौड, शिक्षक अशोक कुमार शुक्ला ,शिक्षिका रेखा सिकरवार ,चंद्रकला गर्ग, भारती शाक्य ,शशि बाथम, नीतू पचौरी ,निकेश धाकड़ ,सरोज सिकरवार , नेतराम राठौर ,एवं रसोईया गण महाविद्यालय स्टाफ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ विशेष रुप से उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close