मध्यप्रदेश

जान जोखिम में डालकर बिना रेलिंग के पुल से नागरिककर रहे हैं आवाजाही

गोटेगांव स्थानीय नगरपालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंगवार्ड गुरूनानकवार्ड के बीचो-बीच नाले के ऊपर बना हुआ बिना रेलिंग का पुल दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने के साथ-साथ खतरनाक साबित होने के बावजूद भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं इस संबंध में वार्डवासियों ने बतायाकि नागरिकों की सुविधा के लिए शासन द्वारा नाले के ऊपर पुल का निर्माण कार्य तो करा दिया गया है परंतु पुल के दोनों तरफ रेलिंग नहीं होने के कारण हम लोगों को आने जाने में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करने के साथ-साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है पुल के ऊपर से निकलते समय अगर वाहन चालक द्वारा थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो वाहन सहित चालक सीधा नाले में गिरेगा जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है इतना ही नहीं फुलकी बीचो-बीच रेत गिट्टी रखे होने के कारण नागरिकों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करने के साथ-साथ पुल पर डाले लेंटर के दोनों किनारों पर निकली लोहे की सरिया भी कभी भी घातक सिद्ध होकर कभी भी कोई भी हादसा घटित कर बड़ी घटना दुर्घटना का कारण बन सकती है ऐसी स्थिति में फिर उसका जिम्मेदार कौन होगा अनेकों बार शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते है वार्डवासियों ने शासन प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से पुल पर से आवागमन में होनेवाली परेशानियों से तत्काल निजात दिलाए जाने की मांग की है।

गोटेगांव से सीताराम रजक की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close