ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

झाबुआ-अमानक स्तर के 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन से भरा ट्रक को कलेक्टर ने हरी झण्डी देकर रवाना किया

 

पॉलिथीन से भरा ट्रक को कलेक्टर ने हरी झण्डी देकर रवाना किया

By Rohit Kumar Ojha

विजय शर्मा की रिपोर्ट

अमानक स्तर के 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन से भरा ट्रक को कलेक्टर ने हरी झण्डी देकर रवाना किया

झाबुआ जिला प्रशासन के आव्हान पर दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहरी क्षेत्र में पॉलिथीन मुक्त झाबुआ का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अमानक स्तर के 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन एकत्र की गई। जिसे आज प्रातः कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, झाबुआ नगरपालिका अध्यक्ष मन्नु डोडियार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एल.एन.गर्ग, पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, पार्षद मालू डोडियार, पार्षद जुवानसिंह गुण्डीया द्वारा हरी झण्डी देकर ट्रक को रवाना किया।नगरपालिका झाबुआ द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर छटनी के पश्चात संग्रहित अमानक स्तर की पॉलिथीन पन्नी सीमेंट प्लान्ट मनावर को ट्रक क्रमांक एमपी 09 एमजी 8117 द्वारा 2540 किलो ग्राम पॉलिथीन भेजी गई। जहां पर इसका निष्पादन किया जावेगा।मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस.डोडिया द्वारा बताया गया कि पॉलिथीन मुक्त अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक झाबुआ शहर में जनजागृति प्रचार-प्रसार तथा झोला बैंक की स्थापना आदि कार्यक्रम किये जा रहे हैं।इस आयोजन में इस ईकाई के प्रमुख विजय छाबडा, तकनिकी उपेन्द्र ओले, भुपेन्द्र सिंह व पर्यावरण विभाग के जितेन्द्र द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close