मध्यप्रदेश
रतलाम।सांसद और भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का उल्लंघन
रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर हनुमान ताल पर पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसमें भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इस कार्यक्रम में खुले आम मास्क के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। चित्र में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किसी भी व्यक्ति द्वारा मास्क नहीं पहना गया है और ना ही अधिकतम 6 लोगों और 6 फीट की दूरी का पालन किया जा रहा है। जब सांसद जैसे एक बेहद जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा खुद अपनी ही सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा



