छिंदवाड़ा । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ।
छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा से संबध्द 26 शाखाओं के प्रभारियों, उनके कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर को बैंकिंग लेखा (अकाउंटिंग) के क्षेत्र में निरंतर आ रहे बदलाव और फ्रॉड से सुरक्षा सतर्कता के साथ-साथ विभिन्न लेखा संबंधी कार्यों के संबंध में 2 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सोमवार और मंगलवार को जिला मुख्यालय में दिया गया। भोपाल से पधारे टी.सी.एस.कंपनी के प्रदेश स्तर पर कार्यरत तकनीकी विशेषज्ञ श्री नितिन दुबे ने प्रोजेक्टर से स्क्रीन के माध्यम से हाईटेक बैंकिंग की बारीकियों की जानकारी देते हुये उन्हें धोखाधड़ी से सुरक्षा के गुर सिखाते हुए हर पहलू पर प्रशिक्षित किया। बैंक के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं और जिज्ञासा का समाधान करते हुये उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में बैंक मुख्यालय के कक्ष प्रभारी सहित सहायक और लेखा प्रबंधक श्री अभय कुमार जैन भी उपस्थित थे।


