ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पहाड़गढ़ (कैलारस)। क्षमता से अधिक ईटों से भरा ट्रेक्टर ट्राली सहित सडक से नीचे उतरा हादसा टला।

 गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

कैलारस पहाड़गढ सड़क मार्ग पर क्षमता से अधिक ईटे रेता पत्थर आदि भरकर ट्रेक्टर ट्राली जिसमे ट्राली ट्रेक्टर की खीचने की क्षमता से तिगुनी चार गुनी वाडी यानी आधा ट्रक वाली ट्राली लगाकर माल लाते है। जिससे सड़क पर अन्य वाहनों को असुविधा पैदा करते है। वही घाटी जैसे क्षेत्र मे हादसौ को अंजाम दे रहे है। पहाड़गढ कस्बे की जरार हनुमानजी की घाटी मे हर रोज कुछ ऐसे ही हादसे होते है। 15 जून की सुबह एक ट्रेक्टर बडी ट्राली मे क्षमता से अधिक ईटे भरकर कैलारस की तरफ से पहाड़गढ को आ रहा था। तभी जरार हनुमान की घाटी को पार करते समय बीच घाटी से ट्रेक्टर पीछे की और सडक से उतर गया। पीछे चल रहे मोटर साईकिल सवार व पैदल चलने वाले समय रहते मंदिर की तरफ हो गये। वही ट्रेक्टर समीप इंडेन गैस गोदाम की वाउन्ड्री वाल के नीचे बनी खल्ती मे टकरा कर रुक गया अन्यथा सीधे घाटी मे उतरते वक्त कई लोगों की जान चली जाती।

Related Articles

Back to top button
Close
Close