देवरी विधानसभा क्षेत्र की निर्माणाधीन तीन सिंचाई परियोजनाओं का क्षेत्रीय बिधायक हर्ष यादव ने किया निरीक्षण
जलाशय परियोजनाओ का गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के अधिकारियो को दिये निर्देश

देवरी कलां से कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी – दिन रविवार को देवरी बिधान सभा क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव ने निरंदपुर जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया गया जिसमे गुणबत्तापूर्ण कार्य करने हेतु अधिकारियो को निर्देशित किया व लंबे समय के वाद महाराजपुर क्षेत्र के कृषको को इस वार से सिचाई हेतु पानी उपलब्ध हो सकेगा, सिचाई परियोजना लगभग 92 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुकी है,शेष निर्माण कार्य प्रगतिरत है, वही महाराजपुर क्षेत्र पूर्वतः कृषि पर आधारित है, जिन्हे सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता हेतु अन्य कोई साधन नहीं है, साथ ही क्षेत्र का अधिकांश भाग पेयजल संकट से ग्रसित है। क्षेत्रवासियों को पेयजल एवं सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता ना होने के कारण बेहद असुविधा एवं कृषक अपनी बेहद कम पैदाबार पाते है। लेकिन अव निरंदपुर जलाशय में बरसात में जलभराव होगा और किसानो को सिचाई हेतु पानी उपलब्ध हो सकेगा, ऐसे ही मदनी जलाशय 95 प्रतिशत बनकर जैयार हो चुका है, शेष नहरो का कार्य प्रगतिरत है,ग्रामबैरसला,रसेना,सुना,पंजरा सहित अन्य
ग्रामों का रकवा वर्तमान में असिंचित है जिससे पैदावार में बेहद कमी रहती है। उक्त क्षेत्र में मदनी जलाशय परियोजना की नहर निर्माण प्रणाली के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से लगभग सभी रकवा सिंचित होगा। साथ ही क्षेत्र का जलस्तर बडेगा। इसके साथ ही
निवारीकलॉ जलाशय परियोजना का भी निरीक्षण किया,और गुणबत्तापूर्ण कार्य करने हेतु अधिकारियो को निर्देशित किया, निवारीकलॉ परियोजना से लगे हुये ग्राम मुहली,निवारी,सहजपुर सहित आप-पास के ग्रामों में पेयजल संकट बहुत अधिक है। सहजपुर-महाराजपुर क्षेत्र बेहद सूखाग्रस्त क्षेत्र है। उक्त परियोजना निर्मित होने से क्षेत्र का जलस्तर बडेगा जिससे ग्रामीणजन एवं मवेशियों को बारह माह पेयजल की उपलब्धता होगी । उक्त क्षेत्र में किसानों को कृषि कार्य करने में पर्याप्त पानी मिल सकेगा, साथ ही कृषकों के उत्पादन में अत्यधिक बृद्धि होगी। जिससें हमारा क्षेत्र आर्थिक रुप से मजबूत होगा।


