राजगढ़-जिले के खिलचीपुर नगर में युवक कांग्रेस एवं किसान मोर्चा द्धारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया

शम्भू दयाल टेलर की रिपोर्ट
जिले के खिलचीपुर नगर में युवक कांग्रेस एवं किसान मोर्चा द्धारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया
राजगढ़- दरअसल उत्तर प्रदेश के मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्धारा किसानों द्धारा चलाए जा रहे आंदोलन को विफल करने के लिए जो अमानवीय घटना क्रम के दौरान 6 किसान भाइयों की मौत हो गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के संज्ञान में उक्त घटना क्रम से जहाँ यूपी सरकार के प्रति नाराजगी है वहीं प्रियंका गांधी जब लखीमपुर खीरी जाने लगी तो पुलिस द्धारा उनके साथ किए गए गलत बर्ताव को लेकर मोदी योगी सरकार के खिलाफ खिलचीपुर तहसील चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस अवसर पर खिलचीपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़े, विधानसभा अध्यक्ष राजवीर सिंह सोशल मीडिया नगर संयोजक दीपक शर्मा शाकिर अली जगदीश दांगी अनिल कुशवाह सहित युवा कांग्रेस एवं किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


