मध्यप्रदेश

इंदौर।विश्व योग दिवस पर अरबिंदो कैंपस में हुआ आयोजन

योग से हमें भगाना है रोग - राजीव सिंह

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

स्वामी विवेकानंद जी का पूजन कर मनाया योग दिवस

योग ही एकमात्र उपाय है जो हमें रोगमुक्त रख सकता है हमारे ऋषि- मुनि योग को विश्व के पटल पर लाये अब हमारी जिम्मेदारी बनती है हम योग करे स्वस्थ रहे नोरोगी काया रखे और इसका प्रचार प्रसार करे, यह बात इंदौर के अरविंदो अस्पताल परिसर में योग दिवस पर महाप्रबंधक राजीव सिंह ने बीते दिन कहीं, जहा बड़ी संख्या में लोगो ने योग किया।

दरअसल योग दिवस पर पूरे इंदौर शहर में बीते दिन योग क्रियाएं दिखी जहां योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं इसी कड़ी में इंदौर के अरविंदो अस्पताल परिसर में भी योग दिवस का उत्साह दिखा जहां लेजर भवन के समीप गार्डन में योग गुरु रामबली आर्य ने लोगों को योग करवाया और निरोगी काया कैसे रखते हैं इसका मूल मंत्र भी बताया, दौरान अरविंदो अस्पताल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और डॉ रश्मि देशपांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जहां स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विश्व योग दिवस पर हुए आयोजन का शुभारंभ किया गया। योग दिवस के इस कार्यक्रम के प्रमुख एबीवीपी के प्रकाश परमार ने बताया कि संगीत की धुन के साथ योग गुरु ने सभी को योगासन करवाएं, आयोजन में मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने सभी को बधाई दी और कहा कि हमारे देश के ऋषि मुनि युवकों पटल पर लाए हैं योग दिवस मनाना हमारा कर्तव्य है और योग का प्रचार करना भी जरूरी है। आज के समय में योग को पूरा विश्व मान गया है और हमारे योग के कर कदमों पर चल रहा है। आयोजन में लाल सिंह किरार दीपक हिरवे योगेंद्र जी दीपक कुमरावत आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close