दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

आज सुबह से दिल्ली समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। 17 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, ओडिशा, और सिक्किम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी इसका असर देखा गया। झटकों के बाद लोग डर के मारे बाहर आ गए, और तेज आवाज की वजह से पक्षियों में भी हलचल मच गई।
भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
भूकंप के बाद, दिल्ली पुलिस ने मदद के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर जारी किया। पीएम मोदी ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और अधिकारियों से कहा कि सभी इलाकों में नजर रखी जा रही है।
कब कहां महसूस हुए भूकंप के झटके?
-
दिल्ली में पहला झटका
सुबह 5:36 बजे दिल्ली में पहला भूकंप महसूस हुआ, जिसका केंद्र 5 किलोमीटर गहरे था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। भूकंप के झटके दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में महसूस हुए। हालांकि, किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई। -
बिहार में भूकंप
इसके बाद बिहार में 8:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिवान था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। -
ओडिशा और सिक्किम में भी भूकंप
ओडिशा में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र ताडोंग से लगभग 154 किलोमीटर दूर था। सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इस दौरान भूकंप के तेज झटकों से लोग सहमे हुए थे, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।



