अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

ED ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर की

पंचकूला जमीन घोटाले के केस में ED ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।हुड्डा के अलावा ईडी ने 21 अन्य लोगों के नाम भी इस चार्जशीट में शामिल किए हैं।

यही नहीं चार्जशीट में शामिल लोगों में 4 पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।यह मामला 30 करोड़ रुपये की कीमत के 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन का है। आरोप है कि 2013 में हुड्डा के करीबियों को इन प्लॉट्स का आवंटन किया गया था।

बता दे कि ईडी ने 2015 में हरियाणा सतर्कता ब्यूरो द्वारा एक प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। प्राथमिकी को बाद में 2016 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने भारतीय दंड संहिता (IPC), और धारा 120 120-B, 201, 204, 409, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close