ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना की परीक्षा में छात्रों की शानदार सफलता! इन छात्रों ने मेरिट में बनाया अपना स्थान

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना के विद्यार्थियों ने सत्र 2023-24 की परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन किया। इस सूची में महाविद्यालय के दस विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है, जिनमें एमएससी जूलॉजी की छात्रा प्रिंसी जैन ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रिंसी जैन को यह गोल्ड मेडल महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा प्रदान किया गया।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, डॉ. रेखा बरेठिया ने बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे महाविद्यालय को गर्व महसूस हो रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. एम.एल. सोनी ने बताया कि छतरपुर की मेरिट सूची में महाविद्यालय के दस विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया, जिनमें नौ छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के नाम:

  • प्रिंसी जैन (एमएससी जूलॉजी) – गोल्ड मेडल (प्रथम रैंक)
  • रानी साहू (एमएससी मैथमैटिक्स) – द्वितीय रैंक
  • स्नेहा तिवारी (बी.कॉम) – तृतीय स्थान
  • अंकिता दीक्षित (बीबीए) – चतुर्थ स्थान
  • अक्षिता साहू (बीबीए) – षष्ठम स्थान
  • स्वप्निल कौशिक (बीएससी) – षष्ठम स्थान
  • आकांक्षा लोधी (बीसीए) – चतुर्थ स्थान
  • काजल व्यास (बीसीए) – सप्तम स्थान
  • निशांत खंगार (बीसीए) – आठवां स्थान
  • रुचि देवलिया (बीसीए) – दसवां स्थान


इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इनमें डॉ. नमिता अग्निहोत्री, मोहम्मद रफीक शेख, डॉ. सतीश कुमार राय, गौरव नैलवाल, श्वेता दुबे, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार पटेल, उमेश यादव, सुमित मिश्रा, राजेश माहौर, श्रीमती वंदना चौबे, श्रीमती नयनतारा, सुरेन्द्र कुमार पंथी, डॉ. गजेन्द्र पाठक, डॉ. स्मिता चौरसिया, अमित नेमा, अनिरुद्ध पटेल, श्याम बाबू अहिरवार, कोमल कुशवाहा, संतोष सोनी, वीरेंद्र पंथी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close