गुना -खाद्य एवं राजस्व दल की संयुक्त कार्यवाही खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु भेजे,

विजय ओझा कि रिपोर्ट
खाद्य एवं राजस्व दल की संयुक्त कार्यवाही ,खाद्य सामग्री के नमूने जाँच हेतु भेजे,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्धारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। मिलावटी मावा एवं खाद्य पदार्थ के परिवहन की सुचना प्राप्त हुई जिस पर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं राजस्व की सयुंक्त दल द्धारा रात्रि में बसों की सघन जाच की गयीl मुखविर से प्राप्त सुचना के आधार पर जाँच की गई बस एकेटी बस सर्विस की बस क्र. यूपी 83 सीटी 0988 को रोका गया। उक्त बस की जाँच में डिक्की में मावा, पनीर, मिल्क केक एवं कृष्णा स्वीट्स के नाम से खाद्य सामग्री रखी पाई गयी l उक्त सामग्री संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त सामग्री के बारे पूछताछ की गयी l बस ड्राइवर द्धारा उक्त सामग्री के मालिक के वारे में बताया गया की यह सामग्री अशोक जैन, जैन स्वीट्स सदर बाजार गुना का है एवं उसके द्धारा मौके पर अशोक जैन को बुलाया गया l अशोक जैन मौके पर उपस्थित होकर यह स्वीकार किया की उक्त सामग्री उसके द्धारा विक्रय हेतु मंगाई गयी है l बस में रखे उक्त संधिग्ध सामग्री से मावा,कृष्णा स्वीट्स, मिल्क केक एवं पनीर के नमूने जाँच हेतु लिए भेजे गये एवं शेष संधिग्ध सामग्री को विधिवत जप्त किया गया जिसकी मात्रा 565 किलोग्राम एवं कीमत 1.24 लाख है l प्रकरण में नमूने जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा गए है l कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आगामी त्योहारों को देखते हुये सजगता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैसाथ ही निर्देशित किया गया है त्योहारों के समय दूध, मावा, घी मिठाइयों पर विशेष निगरानी रखते हुए जाँच हेतु नमुने लिए जाये। जिससे मिलावट करने बालो को पकड़ा जा सके


