ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

कांटाफोड़ में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

कांटाफोड़ में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

By Rohit Kumar Ojha

सतवास से हिरिओम तिवारी कि रिपोर्ट

कांटाफोड़ में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

कांटाफोड – शनिवार को थाना परिसर मे थाना प्रभारी निरीक्षक लीला सौलंकी द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे ने जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा की आगामी ईद तथा अन्य समस्त त्यौहार शासन की कोरोना गाइडलाइन अनुसार मनाया जाए। कोरोना गाइडलाइन अनुसार कुल छह व्यक्तियो को छुट रहेगी। सभी त्यौहारो पर नागरिक अपने घरो पर रहकर ही त्यौहार मनाए। बैठक के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे पीसीसी सदस्य मनोज होलानी एवं मजीद खा टेलर ने अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना गाइडलाइन अनुसार त्यौहार मनाने की बात कही। इस अवसर पर सदर रमजान खान संतोष चौबे मुकेश राठौर सुशील पसारी हमीद खान अब्दुल जलील खान वहीद खा मास्टर सलाम शाह टेलर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close