IRCTC की वेबसाइट पर नहीं बुक हो रही टिकट : यात्री ना हों परेशान रेल्वे

रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की वेबसाइट पर कोई भी टिकट बुक नहीं हो रही है। वेबसाइट खुल रही है लेकिन उसपर कोई टिकट बुक नहीं हो रही है। इसकी जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने दी है।
आईआरसीटीसी के ट्विटर हैंडल पर एक डेढ़ घंटे पहले ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि ट्रेन की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट फिलहाल बंद हो गई है। टेक्निकल टिक्कत के चलते फिलहाल टिकट बुक नहीं हो रही है। जल्द ही इसे सुधार लिया जाएगा।
अभी हाल ही में रेलवे की तरफ से पेमेंट गेटवे अपडेट किया गया है। जिसके तहत अब किसी भी यात्री को पैसे तुरंत वापस मिल जाया करेगा। इस गेटवे के एक्टिव होने के बाद अगर आप टिकट रद्द करते हैं तो आपको पेमेंट गेटवे के जरिए भुगतान होगा।
इसके जरिए आपको समय रहते टिकट रद्द पर पैसा मल जाएगा। आईआरसीटीसी ने आईपे की शुरुआत कर दी है। ऐसे में जब कोई भी यात्री अपनी टिकट को कैंसेल करेगा तो उसके खाते में तुरंत ही पैसा आ जाएगा।



