मध्यप्रदेश

बैहर-ब्लाक के शिक्षकों ने बॉडी फ्रीजर, फ्लोमीटर एवं जंबो सिलेंडर चिकित्सालय में किया दान

एसडीएम के माध्यम से बीएमओ को सौंपा सामग्री

बैहर से आशीष भगत की रिपोर्ट

बालाघाट – जिले के बैहर कोविड 19 की महामारी को देखते हुए एवं भविष्य में तीसरी लहर की स्थिति से लड़ने हेतु बैहर चिकित्सालय को अधिकाधिक सक्षम बनाने के लिए यथासंभव मदद के लिए आदिवासी विकास विभाग के शिक्षकों ने भी अपना गिलहरी योगदान देकर फर्ज निभाने का निर्णय लिया इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए

सभी शासकीय शिक्षकों के संगठन ने संयुक्त रूप से एकजुट होकर सर्व शिक्षक संवर्ग से आर्थिक सहयोग की अपील की जिसके परिणाम स्वरूप संग्रहित राशि से एक बॉडी फ्रीजर, पाँच फ्लोमीटर एवं 12 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर बीआरसी कार्यालय में एक छोटा सा कार्यक्रम कर स्थानीय एसडीएम गुरुप्रसाद के माध्यम से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी हरीश मसराम के सुपुर्द किया गया उक्त अवसर पर बीआरसी कुलदीप कटरे, अशोक दीक्षित, आरएस कुम्बलवार, केएल धाकड़े, चंदन विश्वकर्मा, आरएस तेकाम, एलपी सोनी, महेंद्र नागेश्वर, अनिल बिसने, नवजीत सिंह परिहार, गिधेश राहंगडाले, दीपक तिवारी, दिनेश पटले, हेमंत कुमार झा, अनिल वाहने, सुश्री आर परते, नलिन नगपुरे, रामश्याम एवं समस्त बीआरसी स्टॉफ की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button
Close
Close