मध्यप्रदेश
विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों की फसल सहित ट्रैक्टर जलकर हुआ खाक

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
रीवा जिले के गुढ़ तहसीलान्तर्गत तमरादेश उत्तर टोला में आज सुबह 10 बजे के लगभग स्वर्गीय शंकर पटेल के ट्रैक्टर मे बीच सड़क पर झूल रहे तारों में स्पार्क होने से चिंगारी निकली और गेहूँ के डॉठ में गिरी, जिससे फसल समेत ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया।आग की लपटें इतनी भयावह थी कि किसी भी व्यक्ति की नजदीक जानें की हिम्मत नही हुई
और देखते ही देखते फसल जलकर खाक हो गई ।
इस घटना के दरम्यान न कोई फायर ब्रिगेड और न ही कोई विद्युत विभाग कर्मचारी पहुँचे।अब देखना यह होगा कि बकाया बिल वसूली के नाम पर मोटर तार केबल, मोटरसाइकिल, घर, जमीन, इत्यादि जब्त करनें वाला विभाग शंकर पटेल के साथ हुई दुर्घटना की कितनीं जिम्मेदारी लेता है और कितना मुआवजा देता है


