मध्यप्रदेश
जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी रामसिया चौधरी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जरूवाखेड़ा से मनोज राय की रिपोर्ट
जरूवाखेडा-शनिवार दोपहर जरुआखेड़ा में एक घर में अचानक गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई, जिसकी सूचना जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी राम सिया चौधरी को मिली उन्होंने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर गैस के सिलेंडर को कंबल से ढक दिया जिससे आग पर काबू पाया जा सका और इस तरह चौकी प्रभारी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया


