ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर किया सम्मान
By Rohit Kumar ojha
भिण्ड से पवन शर्मा पवन शर्मा की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर किया सम्मान
भिंड जिला अस्पताल में आज बुधवार के रोज अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना काल में जी जान से मेहनत कर लोगों की जान बचाने वाली महिला नर्स का गुलाब का फूल देकर सम्मान करते हुए उनका हौसला अफजाई किया दरअसल अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर महिला डीएसपी पूनम थापा सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर इस वैश्विक महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाली ऐसी महान नारी शक्तियों का गुलाब का फूल देकर सम्मान करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है महिला डीएसपी पूनम थापा ने कहा इस दौर में जहां लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं ऐसे में यह महिला स्टाफ नर्सों के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज अपनी जान जोखिम में डालकर कर रही हैं इनके इस महान काम को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर इनका हौसला अफजाई करने के लिए इन सब को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सीएसपी आनंद राय , D S P हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ,महिला डीएसपी पूनम थापा, ट्रैफिक इसपेक्टर सेंगर जी, सब इंस्पेक्टर नागेश शर्मा, एएसआई गौरी शंकर यादव,आदि लोग मोजूद थे



