मजदूर से मारपीट

प्रवीण नामदेव
खुरई जिला सागर
खुरई में एसडीएम कार्यालय के सामने अपनी मजदूरी का पैसा मांगने आई महिला मजदूरों से किसान के एक साथी ने मारपीट कर दी। जिससे एक महिला बेहोष हो गई। जिससे मामला थाने तक पहुंच गया।
जिस समय खुरई के तमाम कार्यालयों व संस्थाओं में महिलाओं के उत्थान व विकास के लिये महिला दिवस मनाया जा रहा था उसी समय दो दर्जन महिलायें फसल काटने की अपनी मजदूरी का पैसा लेने एसडीएम कार्यालय के धूप में बैठी थी। महिलाओं के साथ उनके छोटे छोटे बच्चे भी थे। जो कभी धूप से तो कभी भूख से परेषान हो रहे थे। ये सभी मजदूर उमरिया जिले से खुरई फसल काटकर पैसा कमाने आते हैं। दो दिनों के बाद मंगलवार को एसडीएम मनोज चैरसिया ने उस किसान को बुलाया। किसान ने अपनी पत्नि को भेज दिया। उसके साथ दो व्यक्ति भी आये। एसडीएम कार्यालय के सामने ही मजदूरी का पैसा लेने के लिये विवाद होने लगा तो एक व्यक्ति ने एक महिला मजदूर को सीने में घंूसा मार दिया। जिससे वह बेहोष हो गई। हंगामा होता देख पुलिस को बुलाया गया। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस के सामने समझौता हो गया और किसान की पत्नि ने मजदूरी का पूरा भुगतान कर दिया लेकिन दो दिनों तक वहां डेरा डाले रहने में मजदूरी का नुक्सान व दों दिनो तक का खर्चा नहीं दिया गया। ऐसा महिला दिवस किस काम का जो उसे अपनी मजदूरी का पैसा ही नहीं दिला सके। घायल महिला की साथी ने बताया कि वे मजदूरी का पैसा लेने आये थे और लात घूंसे मिल रहे हैं।


