NSUI पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य प्रदेश NSUI कार्यकर्ता अतुल दुवे नें सरकार से माँग करते हुए कहा कि,उप स्वास्थ्य केंद्रों में कम से कम दो बेड, ऑक्सीजन सिलेण्डर और कॉविड सैंपल की सुविधा होनी चाहिए –

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
NSUI पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य प्रदेश NSUI कार्यकर्ता अतुल दुवे नें सरकार से माँग करते हुए कहा कि,उप स्वास्थ्य केंद्रों में कम से कम दो बेड, ऑक्सीजन सिलेण्डर और कॉविड सैंपल की सुविधा होनी चाहिए । युवा समाजसेवी NSUI कार्यकर्ता अतुल दुवे नें कहा कि,पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष कोरोना बहुत ही तेजी से फैल रहा है जिसमें मौत के आंकड़े भी आसमान छू रहे हैं, कोरोना से कम स्वास्थ्य सुविधा ना मिलने से लोगों की ज्यादा मौतें हो रही है।
मेरी कुछ मांगे हैं, जी ब्लॉक, तहसील और मैं सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं
• उप स्वास्थ्य केंद्रों में कम से कम दो बेड होने चाहिए
• उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक ऑक्सीजन सिलेंडर कम से कम एक वेंटिलेटर बेड होने चाहिए
• उप स्वास्थ्य केंद्रों में मिनी मेडिकल होना चाहिए जहां पर प्राथमिक उपचार की दवाएं उपलब्ध हो
• कम से कम को कोविड-19 सैंपल की सुविधा होनी चाहिए
• कम से कम एक एंबुलेंस होनी चाहिए
• आंगनबाड़ी कार्यालयों में बेसिक चीजें होनी चाहिए
• कोविड़ अस्पतालों में CCTV किं व्यवस्था की जाए जिससे परिजन भी देख सके।


