अपराध

परिवार उधर यज्ञ में आहुति डाल रहा था, चोर इधर माल बटोर रहे थे

सागर के खुरई में यज्ञ करने गए परिवार के घर चोरों ने किया हाथ साफ

खुरई से प्रवीण नामदेव की रिपोर्ट

सागर जिले की खुरई के जगदीशपुरा स्थित आदर्ष हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने सूने घर में ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार पठारी स्थित सिद्ध क्षेत्र बढ़ोह में यज्ञ में शामिल होने गया था। पुलिस जांच में जुटी।

खुरई क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनायें बढ़ रहीं हैं। शनिवार रविवार की रात को चोरों ने जगदीशपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड की आदर्श नगर कालोनी के एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुये पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका पूरा परिवार पठारी क्षेत्र के सिद्ध तीर्थ बढ़ोह में यज्ञ में शामिल होने के लिये 10 दिनों से वहीं था। लेकिन किसी न किसी का आना जाना रहता था। लेकिन शनिवार को समापन के कारण पूरा परिवार रात में भी वहीं रुका सुबह आकर देखा तो ताला टूटा मिला और चोरी हो गई। बताया कि उसके सोने के झुमके सोने के मोती और पायलों व एक मोबाईल की चोरी हुई है। कालोनीवसियों ने सुरक्षा के लिये कालोनी में दी जाने वाली सुविधाओं के न मिलने पर प्रशासन से तुरंत इनकी पूर्ति की मांग की है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close