रतलाम। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धाश्रम पर शिविर आयोजित।वृद्धजनों की स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं संबंधी जानकारी ली गई।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उमेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016 अंतर्गत वृद्वाश्रम बिरियाखेड़ी, रतलाम में आनलाईन माध्यम से जिला न्यायाधीश/ सचिव श्री अरूण श्रीवास्तव एवं सुश्री पूनम तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम द्वारा एक शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में वृद्धजनों की स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं संबंधी जानकारी ली गई। उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। वीडियो कालिंग के माध्यम से वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया और वृद्धजनों हेतु विशेष रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। पूर्व में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम की पहल से वृद्धाश्रम में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया गया था। शिविर के दौरान श्री राहुल भटट् के व्हाट्एप्प नंबर पर काल करके वृद्वजनों से बातचीत की गई। वर्तमान में कुल 21 वृद्वजन वृद्वाश्रम में रह रहे हैं। वृद्वाश्रम में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए राहुल को फिनाइल और साबुन से सारी फाइबर कुर्सियां, मेजें और फर्श धोने के लिए निर्देशित किया गया।


