मध्यप्रदेश

गुना रघुवंशी समाज ने फूंका विधायक का पुतला

गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट

क्षेत्रीय विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा एक भाजपा नेता को कथित धमकी देते हुए ऑडियो वायरल होने के बाद जिलेभर में बवाल मचा हुआ है। यहां बुधवार को विधायक गोपी लाल जाटव को बैकपुट पर नजर आएं। वहीं रघुवंशी समाज एवं पूर्व विधायक स्व. देवेन्द्र ङ्क्षसह रघुवंशी पर विधायक जाटव द्वारा अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जिले में रघुवंशी समाज लामबंद हो गई। बुधवार को रघुवंशी समाज द्वारा बैठक आयोजित कर विधायक गोपीलाल जाटव का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए रघुवंशी समाजबंधुओं ने विधायक गोपीलाल जाटव का पुतला फूंका। इस दौरान रघुवंशी समाज ने सामूहिक रूप से विधायक श्री जाटव का बहिष्कार करते हुए समाज के शादी, विवाह सहित किसी भी कार्यक्रम में विधायक को नहीं बुलाने का निर्णय लिया। वहीं गांवों में भी रघुवंशी समाज द्वारा विधायक को विरोध किया जाएंगा। इसके अलावा शहरभर में विधायक के खिलाफ पोस्टर अभियान चलाया जाएगा। रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक के खिलाफ सीएम एवं सिंधिया को ज्ञापन भी सौंपा जाएंगा। यदि सीएम और पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं समाज पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर मानहानि का दावा ठोंका जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गुना विधायक गोपीलाल जाटव और जिले के आरोन क्षेत्र निवासी भाजपा नेता मुनेश रघुवंशी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में गुना विधायक भाजपा नेता को उसकी औकात बता रहे हैं। साथ ही उसे जड़ से मिटाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में विधायक भाजपा नेता से कह रहे हैं कि तुम्हे तुम्हारी औकात याद दिला दूंगा। वायरल ऑडियो से यह समझ आ रहा है कि किसी दुकान के खुलने को लेकर बातचीत हो रही है। विधायक कह रहे हैं कि मुझे मिट्टी और कूड़े की तरह मत समझना। हम संबंध निभा रहे हैं, की संबंध है। पूछ वो काकाजी से हम संबंध निभा रहे। इसके अलावा विधायक पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह रघुवंशी पर भी टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इसी बात को लेकर विधायक का पुतला फूंका

Related Articles

Back to top button
Close
Close