Uncategorized

शाजापुर । सुरक्षाकर्मी व हाउसकीपिंग भर्ती केम्प का आयोजन।

वाहिद खान की रिपोर्ट

शाजापुर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर द्वारा सुरक्षाकर्मी व हाउसकीपिंग भर्ती शिविर का आयोजन 05 जुलाई से 08 जुलाई 2021 तक जिले के समस्त विकासखंडो में आयोजित किये गए शिविरों में 201 युवाओं द्वारा अपना पंजीयन कराया गया। आईएसएस फेसीलिटी एवं सेक्यूरिट सर्विसेस इण्डिया प्रा. लिमिटेड मुंबई के भर्ती अधिकारी श्री संतोष परमार द्वारा चयन मापदंडानुसार 143 युवाओं का प्रारम्भिक चयन किया। जिन्हें चयनित युवाओं को कर्नाटक गुजरात चेन्नई आदि स्थानों पर नियोजन कराया जायेगा। जनपद पंचायत शाजापुर में आज 08 जुलाई 2021 को आयोजित शिविर में जिला प्रबंधक कौशल बलवंत शितोले द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रबंधक होकम सिंह गुर्जर व स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close