ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कोरोना वायरस के मरीज हुए स्वस्थ्य खुश होकर लौटे घर
कोविड केयर सेंटर से आई सुखद खबर
By Rohit Kumar Ojha
देवरी कलाँ(सागर) से कमलेेश खरे की रिपोर्ट
कोविड केयर सेंटर से आई सुखद खबर
कोरोना वायरस के मरीज हुए स्वस्थ्य खुश होकर लौटे घर
देवरी आज बुधवार को देवरी कोविड केयर सेंटर से गंभीर कोरोना वायरस से ग्रसित हुए मरीज स्वस्थ होकर घर गए देवरी कोविड केयर सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी मैं तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर में अनुविभागीय अधिकारी देवरी श्री अमन मिश्रा की लगातार सक्रियता से और डॉक्टरों की मेहनत और सही समय पर सही इलाज करने से कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर जा रहे हैं उसी कड़ी में आज देवरी कोविड सेंटर से सुबह कोरोना के 4 मरीज स्वस्थ होकर खुशी-खुशी घर गए जिसमें से तीन महिलाएं और एक पुरुष अपने अपने घर को गये वहीं स्वास्थ्य हुए मरीजों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि देवरी कोविड-केयर सेंटर के समस्त डॉक्टरों की सक्रियता एवं सही समय पर सही इलाज दिया गया एवं समय समय पर नाश्ता और खाना प्रदान किया गया और ऑक्सीजन देने से हम सभी 8 दिन में अपने अपने घर की ओर स्वस्थ होकर जा रहे हैं कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर घर गए मरीजों को अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा जी द्वारा बधाई दी गई एवं उन्होंने कहा कि आप अपने घर पर अभी एक हफ्ते तक दिन आइसोलेशन में रहे और यदि कोई समस्या है तो आप तुरंत कोविड-19 कंट्रोल रूम अनुभाग देवरी के हेल्पलाइन नंबर 9302518774 पर सूचना दे और अपने सभी साथियों को परिवारिक सदस्यों को यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत इलाज करवाएं
स्वस्थ होकर घर गए मरीजों का समस्त कोविड केयर सेंटर के स्टाफ द्वारा तालियां बजाकर उन्हें घर की ओर रवाना किया प्रशासन द्बारा लगातार समीक्षा की जा रही है कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहें और घरों से बाहर ना निकले प्रशासन का सहयोग करें



