पुष्पराजगढ़।युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को के अगुआई में कांग्रेस ने किया नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन

पुष्पराजगढ़ से प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
पुष्पराजगढ़ :- मध्यप्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह जी के लिए दिए गए बयान के विरोध में यूवा कांग्रेस इकाई पुष्पराजगढ़ द्वारा कालेज तिराहा राजेंद्रग्राम में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को जी की अगुवाई में दिनांक 14/7/2021 के शाम 5:00 बजे यूवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा, नरोत्तम मिश्रा द्वारा की गई टिप्णी पर विरोध जताते हुए नारे बाजी कर उनकी पुतला दहन किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस द्गारा मांग करते हुए कहा है कि गृह मंत्री को अपनी विवादित टिप्णी के लिए दिग्विजय सिंह जी से माफी मांगनने की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा नहीं करते है तो यूवा कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेस संगठन द्वारा उनके विरूद्ध उग्र आंदोलन आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेवारी बिजेपी सरकार की होगी। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


