देवरीकलां(सागर)-क्षेत्रीय बिधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने जनता दरवार मै आये 46 मामले संबंधित अधिकारियो को जल्द से जल्द निराकरण करने के दिये निर्देश

कमलेश खरें की रिपोर्ट
क्षेत्रीय बिधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने जनता दरवार मै आये 46 मामले
संबंधित अधिकारियो को जल्द से जल्द निराकरण करने के दिये निर्देश
देवरी विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने देवरी क्षेत्र के लोगो की जन समस्याओ के निराकरण करने के लिये दिन शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरवार तहसील परिसर में लगाया जिसमे कुछ समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं कुछ मामलो को एक सप्ताह के अन्दर निराकरण करने के संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये गया जिसमे शुक्रवार को जनता दरवार मै करीब 46 मामले आये जिनमे से करीब 20 मामलो का तुरंत निराकरण किया गया एवं बाकी मामलो में एक सप्ताह की अबधि दी गई जनता दरवार मै पिछले सप्ताह नगर पालिका के शिकायत मामलो मै वार्डो के रास्तो मै कीचड़ होने पर मुरम डस्ट डालकर लोगो की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये गये थे मगर नगरपालिका सब इंजीनियर बबलेश साहू द्वारा लापरवाही बरती गई जिसको लेकर विधायक ने जमकर फटकार लगाई व दो तीन दिन मै बार्डो की कीचड समस्या का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये वही जनता दरवार मै शासकीय उच्चतर माध्यमिक हायर सेकण्डी स्कूल छीर देवरी की छात्राओ ने शिकायत आवेदन दिया गया जिसमे बताया गया कि मेन सडक से लेकर सर्व शिक्षा अभियान के बने अतिरिक्त भवन तक का रास्ता व भवन के सामने परिसर मै भारी मात्रा मै कीचड़ ग्रस्त रास्ता है जिसके कारण वहां पर पढने वाली छात्राओं तथा शिक्षिको को निकलने मै भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है व आये दिन कीचड़ वाला रास्ता होने के कारण हादसा होता रहता है वही स्कूल के शौचालय का भी बुरा हाल है वहां गंदगी का अंवार है कभी शोचालय में साफ सफाई नही होती है साथ ही भवन के पीछे पानी भरा रहता है जहां पर झाड व चारा बहुत फैला हुआ है जिसमें कीडे मकूडे आये दिन नजर आते है तो छात्राओ व शिक्षिको को बडा हादसा होने का डर बना रहता है वहां पर कक्षा 11 वी व 12 वी कक्षाये लगती है जहां पर छात्राये कीचड व गंदगी से भारी परेशान है जिस समस्या की शिकायत के निराकरण के लिये विधायक हर्ष यादव ने संबंधित विभाग को शिकायत आवेदन पर तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिये जनता दरवार मै ब्लाक अध्यक्ष विजय गुरू सुधीर श्रीवास्तव वकील डीपी रिछारिया वकील अनंतराम रजक एवं बडी संख्या मै ग्रामीण जन व कांग्रेस पदाधिकारी गण उपस्थित थे|


