मध्यप्रदेशराजनीति

पिपलोदा। पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि को लेकर मोटर साइकिल की निकाली शव यात्रा।

एजाज़ शैख की रिपोर्ट

 

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पिपलोदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , शहर कांग्रेश कमेटी पिपलोदा के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन के दौरान मूल्यवृद्धि को लेकर पिपलौदा नाके से लेकर तहसील कार्यालय तक बैलगाड़ी पर मोटर साइकिल रखकर रैली निकली गई । इस दौरान वाहन चालको से मूल्य वृद्धि को लेकर उनके मन की बात जानी और उन्हें तिलक लगाकर माला पहनाकर मोटरसाइकिल व जीप चालकों का स्वागत किया कि ऐसी बेतहाशा मूल्य वृद्धि के बावजूद वह पेट्रोल , डीजल वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, साथ ही जनता से एसी जनविरोधी सरकार को दोबारा वोट ना देने की अपील की। तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने भाजपा सरकार पर पेट्रोलियम उत्पादों की मूल कीमत से 3 गुना अधिक टैक्स प्रदेश की जनता पर थोपने और मूल्य वृद्धि का आरोप लगाया । साथ ही उन्होंने पिपलोदा तहसीलदार की कार्यप्रणाली से क्षेत्र की जनता में आक्रोश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी से भी तहसीलदार को अवगत कराया व अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार सुधारने की हिदायत दी। ज्ञापन का वाचन महेश नांदेचा द्वारा किया गया । इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश नंदेचा, ब्लॉक कांग्रेस पिपलोदा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार , धन सिंह ,श्याम सिंह देवड़ा जनपद उपाध्यक्ष पिपलौदा , शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंतर सिंह शरण , युवक कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बैरागी , रोशन सेठ , जगदीश सोलंकी , जवाहर सोलंकी ,कन्हैयालाल मैडा , नंदराम शाह , शांतिलाल जी शाह , कैलाश जी शाह , मांगीलाल जी पटेल , दिलीप सिंह जी आंबा , मांगीलाल पटेल ,शैलेन्द्र कटारिया , महेंद्र सिंह , श्याम पोरवाल, रोशन सेठ , ज्ञानचंद जैन , दिलीप सिंह ,प्रदीप कुमावत , मनोहर शर्मा ,रमेश परमार, निर्मल चोधरी , गोपाल मालवी प्रकाश पांचाल कुलदीप सिंह झाला , मनदीप बना , मार्शल बना ,सोहन लाल शाह , गुन्वंत सिंह सोनगरा सहित कांग्रेस साथी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close