ताजा ख़बरें

नगर में ब्रम्ह सोनी चौरसिया समाज का अनुकरणीय योगदान।। निजी संस्था संचालक जीत मोबाइल (जीत राजपूत) का भी विशेष योगदान।।

दिनाँक-16/05/2021
लोकेशन- जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा
रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा 🙏

✍जुन्नारदेव :- _शहर की ख्यातिप्राप्त नगर चौरसिया समाज अर्धनारेश्वर कल्याण समिति के साथ अब सामाजिक उत्थान की दौड़ में कांधे से कांधा मिलाकर ब्राह्मण ब्रह्म समाज एवं स्वर्णकार सोनी समाज वर्तमान में कोरोना से निर्मित तत्कालीन परिस्थितियों के मद्देनजर जीवनदायिनी ऑक्सीजन के अभाव में नगर चौरसिया समाज अर्धनारेश्वर कल्याण समिति द्वारा दो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे जो संख्या में कम थे ऐसे परोपकार व जनकल्याण की भावना को मन मे रखते हुए स्थानीय सोनी तथा ब्राह्मण समाज एवं कुशल समाजसेवी जीत राजपूत (मोबाइल) द्वारा परशुराम जयंती अक्षय तृतीया पर्व पर एक सादे समारोह में विजय स्तम्भ पर भगवान परशुराम जी के चित्र पर मालार्पण कर पूजा उपरांत श्री महाकाल जनकल्याण सेवा समिति को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए अब नगर के इन सामाजिक संगठनों के एक मंच पर खड़े होने से जनकल्याण का कार्य और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा ताकि विपदा की इस घड़ी में नगर में एक दूसरे को परस्पर सहयोग मिल सकें।।
_इस अवसर पर चौरसिया समाज अर्धनारीश्वर कल्याण समिति के अध्यक्ष भूपेश चौरसिया उपाध्यक्ष गुरु चौरसिया रानू रसेला श्रीराम चौरसिया भैयालाल चौरसिया अनिल चौरसिया और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा पंडित सीपी शर्मा (पप्पी होटल) प. मुन्नू महाराज प. संतोष शास्त्री तरुण उपाध्याय शेलेन्द्र शर्मा राजेंद्र शर्मा (बीज) एवं सोनी समाज से संतोष सोनी योगेश सोनी दीपक सोनी एवं धर्मप्रेमी व समाजसेवी जीत राजपूत (जीत मोबाइल) व अन्य लोग उपस्थित थे।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close