मध्यप्रदेश

पिपरई के ग्राम सिगोन में घटिया केवल से जगह-जगह फेल रहे करंट की चपेट में आकर महिला हुई घायल

पिपरई से सतपाल यादव की रिपोर्ट

पिपरई तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिगोन में एक महिला को करंट लगने का मामला सामने आया है जहां विद्युत विभाग की डीपी के इर्द-गिर्द फेली घटिया केवल की चपेट में आने से महिला राधा बाई घायल हो गई उल्लेख है कि पिपरई के ग्राम सिगोन में मंगलवार को महिला अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी और वही से फैली करंट दार केवल की वजह से करंट लगने से जख्मी हो गई गनीमत रही के पास में ही खड़े एक युवक ने महिला को देख लिया और डंडे के सहारे महिला की जान बचा ली नहीं तो कोई बड़ा हादसा होने की संभावना थी उल्लेख है कि सिगोन में डली डीपी के इर्द-गिर्द फेली करंट दार केबिल से यह मामला पहली बार सामने नहीं आया और कई बार इस केवल की चपेट में आकर दर्जनों मवेशी मर चुके हैं और ऐसा भी नहीं कि विद्युत विभाग को क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी ना दि हो जानकारी देने के बाद भी इसका समाधान अभी तक नहीं हो पाया है अगर विद्युत विभाग पिपरई द्वारा इस घटिया केबल लाइन को समय पर दुरुस्त ना किया गया तो आगे चलकर कोई बड़े हादसे की संभावना है

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close