ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
भिण्ड-फूप थाना परिसर में सफाई व पौधा रोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

पवन शर्मा की रिपोर्ट
फूप थाना परिसर में सफाई व पौधा रोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
फूप- थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने स्टाफ के साथ थाना परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाये व सफाई अभियान चलाया साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना अतिआवश्यक है। क्योंकि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है।
इसके अलावा हम लोगों को साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, गंदगी फैलने से कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। थाना प्रभारी ने कहा कोरोना काल में हम लोग ऑक्सीजन का महत्व समझ चुके हैं, हर व्यक्ति को जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान फूप थाना प्रभारी सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।


