मध्यप्रदेश

रतलाम D M कुमार पुरषोत्तम ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश अधिकारी अपने विभाग की रेकिंग नीचे नहीं जाने दे

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

अधिकारी अपने विभाग की रेकिंग का ध्यान रखें राज्य शासन द्वारा जारी की जाने वाली जिलों की रेकिंग में आपका नंबर नीचे नहीं जाए सुनिश्चित करें उक्त निर्देश कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिया
कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी व्हाट्सएप में प्रत्येक विभाग की रैकिंग डाली जाएगी जो कि राज्य स्तर में जारी होती है अधिकारी प्रकरणों को अनावश्यक पेंडिंग नहीं रखें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिवस अधिकारी अपने विभागीय शिकायतों का निराकरण पोर्टल पर देखें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया कि आपके विभाग की शिकायतों का निराकरण थोड़ी सूजभुज के साथ आसानी से हो सकता है स्वास्थ्य विभाग की शिकायते इस प्रकार की ही होती है जिसके निराकरण में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है
बैठक में कलेक्टर द्वारा पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन से अवगत नहीं कराने पर कई विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त की बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला परिवहनअधिकारी तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए

Related Articles

Back to top button
Close
Close